- Hindi News
- सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र को ३४ ३२ से हराया
सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र को ३४-३२ से हराया
पटना - राजस्थान ने यहां चल रही सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को खेले गए मैच में उसने महाराष्ट्र को रोमांचक मुकाबले में ३४-३२ से हराया। सेमीफाइनल में राजस्थान का सामना सेना से होगा। सेना ने चंडीगढ़ को ३२-२० से मात दी। दूसरा सेमीफाइनल हरियाणा और उप्र के बीच खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 17-14 से व हरियाणा ने गत चैंपियन भारतीय रेल को 23-20 से पराजित किया।
महिला वर्ग में महाराष्ट्र, हरियाणा, भारतीय रेल व हिमाचल प्रदेश ने अपने-अपने मुकाबले जीत अंतिम चार में जगह बनाई। महाराष्ट्र ने दिल्ली को 18-13 से, हरियाणा ने पंजाब को 22-18 से, इंडियन रेलवे ने विदर्भ को 46-5 से और हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को 21-16 से पराजित किया।
को उलटफेर देखने को मिला, जब पुरुष वर्ग में गत चैंपियन रेलवे की टीम बाहर हो गई है। उसे हरियाणा ने कड़े मुकाबले में 23-20 हराया। हालांकि रेलवे की महिला खिलाड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। उसने एकतरफा मुकाबले में विदर्भ को 46-5 से पराजित किया।
पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्घ्लेक्स में खेले गए अन्य मुकाबलों में हरियाणा दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा। शुक्रवार को पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में यूपी का मुकाबला हरियाणा से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान की टक्कर सर्विसेज से होगी। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की टक्कर हरियाणा से, जबकि भारतीय रेल की भिड़ंत हिमाचल प्रदेश से होगी।
एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में गुरुवार को खेले गए महिला वर्ग में शुक्रवार को पहले हाफ में दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसका फाइनल मैच दूसरे हाफ में होगा।
महाराष्ट्र के खिलाड़ी को रोकते राजस्थान के नवनीत गौतम।
राजस्थान कबड्डी के सेमीफाइनल में