दुकानदार पर हमला
रींगस. कस्बे के बालेश्वर मोहल्ले में गुरुवार रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो जनों ने दुकानदार पर हमला कर सिर फोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शिवपाल सोनी ((30)) पुत्र हरिप्रसाद सोनी की पवन गैस एजेंसी के पास गणेश ज्वैलर्स के नाम से किराए की दुकान है। रात साढ़े आठ बजे वह दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो जने आए और शिवपाल पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई। शोर सुनकर दुकान मालिक मालीराम शर्मा आया, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सात-आठ टांके आए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।