पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र व लैंस प्रत्यारोपण में कई लाभान्वित

नेत्र व लैंस प्रत्यारोपण में कई लाभान्वित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. जिला अंधता निवारण समिति के आर्थिक सहयोग एवं कस्बे के लायंस क्लब व विमलेश आई केयर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन शुक्रवार को हुआ। क्लब अध्यक्ष डॉ. एलपी गुप्ता के अनुसार जीडीएमएल महिला कॉलेज परिसर में लगे शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाशचंद्र पुरोहित ने 204 मरीजों की जांच की। शिविर में चयनित 40 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. एमपी तिवाड़ी, सागरमल हलवाई, आशीष मीणा, बजरंग प्रजापत व राजू बागवान आदि ने सेवाएं दी।
निशुल्क प्रशिक्षण शुरू
श्रीमाधोपुर. रूडा जयपुर एवं केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान अहमदाबाद व चैन्नई के तत्वावधान में 45 दिवसीय निशुल्क लैदर फुटवियर कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम पांचाली फाटक के पास स्थित डॉ. अंबेडकर विचार समिति भवन शुरू हुआ। तकनीकी अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थी युवक-युवतियों को फुटवियर टूल्स एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र निशुल्क दिया जाएगा।