- Hindi News
- नौ कुंडीय मारुति महायज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा
नौ कुंडीय मारुति महायज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा
भास्कर न्यूज - नीमकाथाना
महावा के घूघाडी स्थित दूधाधारी आश्रम पर 25 जनवरी से त्रिवेणी धाम के संत नारायणदास महाराज के सानिध्य में शुरू होने वाले नौ कुंडीय मारुती महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा व संतों की शोभायात्रा निकाली गई। पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर महावा स्थित मंदिर से महिलाओं ने धार्मिक पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा शुरू की। कलश यात्रा को टोडा दाऊ धाम के महामंडलेश्वर बलदेव दास महाराज, महंत बजरंगदास महाराज, नरसीदास व बिहारीदास महाराज ने शुरू कराया। कलश यात्रा के साथ संतों की शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महावा गांव से होत हुए घूघाडी आश्रम पहुंची। महायज्ञ के लिए बनें पांडाल में महिलाओं ने कलश स्थापित किये। महायज्ञ स्थल पर प्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ। महायज्ञ आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि 25 जनवरी को महायज्ञ शुरू होगा। यज्ञाचार्य पंडित वासुदेव मिश्र चौकडी वाले होंगे। पूर्णाहुति 29 जनवरी को होगी,जिसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। शुक्रवार को निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं व श्रद्धालु शामिल हुए।