- Hindi News
- 0 फैट लॉस के नाम पर डेयरी को एक करोड़ की चपतनियमानुसार जरूरत पडऩे पर 0.25 फीसदी छूट का है प्रावधान, लेक
0 फैट लॉस के नाम पर डेयरी को एक करोड़ की चपतनियमानुसार जरूरत पडऩे पर 0.25 फीसदी छूट का है प्रावधान, लेकिन तत्कालीन एमडी ने एक प्रतिशत छूट के लिए स्थाई आदेश निकाल दिए संयुक्त रजिस्ट्रार की जांच...
नगर संवाददाता.सीकर.
पलसाना सरस डेयरी में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। फैट लॉस के नाम पर डेयरी को एक करोड़ रुपए की चपत लगा दी गई। यह सबकुछ डेयरी के तत्कालीन एमडी एलसी बलाई के इशारे पर हुआ। डेयरी तक संकलन केंद्रों से पहुंचने वाले दूध में होने वाले नुकसान की एवज में जरूरत के मुताबिक ०.25 प्रतिशत तक छूट दी जा सकती है। १ प्रतिशत छूट का खेल अप्रैल 2010 में शुरू हुआ और नवंबर 2010 में तत्कालीन एमडी ने स्थाई तौर पर यह छूट देने का आदेश ही निकाल दिया। खुलासा उस वक्त हुआ जब अधिक भुगतान के मामले में जांच कर रही मुख्यालय की टीम ने तमाम दस्तावेज खंगाले। अब डेयरी ने छूट घटाकर दुबारा 0.25 प्रतिशत कर दी है।
फर्जी बिल बनाकर चुरा लिया पौने तीन लाख का घी : एक और मामले में फर्जी बिल बनाकर एक हजार लीटर घी चोरी की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद चार डेयरी समितियों पर दवाब डालकर रुपए वसूले गए।
छूट के नियम को बदल दिया अपनी मर्जी से