पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ अभियानलड़की पैदा होने पर कुआं पूजन व धार्मिक आयोजनलड़की पैदा होने पर कुआं पूजकर मनाई ख

बेटी बचाओ अभियानलड़की पैदा होने पर कुआं पूजन व धार्मिक आयोजनलड़की पैदा होने पर कुआं पूजकर मनाई खुशियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. बेटी बचाओ अभियान के तहत लड़की पैदा होने पर लोग जेंडर भेद छोड़कर कुआं पूजन व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने लगे हैं। छावनी में राकेश कुमार शर्मा के घर उनके छोटे भाई मुकेश के पहली संतान के रूप में बेटी पैदा हुई। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने कुआ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। घर पर अखंड रामायण पाठ शुरू कराए गए। लड़की होने पर परिवार के लोग शनिवार को जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाएंगे। मुकेश व उसकी पत्नी सोनू के पहली संतान के रूप में बेटी पैदा होने पर दोनों ने भी खुशी मनाते हुए कार्यक्रम किए।