नरेंद्र मोदी से मिले संत विकासनाथ
फतेहपुर. संत विकासनाथ ने गुरुवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संत विकासनाथ ने गुरुवार को सांसद योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखपुर में नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर झुंझनूं लोकसभा सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह से भी मुलाकात की। संत विकासनाथ ने अखिल भारतीय योगी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत अवेद्यनाथ से भी आशीर्वाद लिया।