पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रींगस. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शाहपुरा (ठीकरिया) स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रामभजन (25) पुत्र अमरचंद कुमावत निवासी पुरोहित का बास सीकर पल्सर बाइक पर सवार होकर चौमं जा रहा था। इस दौरान बाइक फिसलने या अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गिर गया। इससे उसके सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवाया है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। सूचना मिलने पर परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।