- Hindi News
- कोहरे से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा, तीन घायल
कोहरे से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा, तीन घायल
रैवासा. हाइवे पर भदालों की ढाणी के पास शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण कार का संतुलन बिगड़ जाने से उसमें बैठे तीन लोग घायल हो गए। कार में छह लोग सवार थे। इनमें तीन मासूम बच्चे भी थे। बच्चों को मामूली चोट आई। पलसाना सीएचसी प्रभारी बृजमोहन जाखड़ ने बताया कि सुबह ग्रामीण साढ़े नौ बजे तीन लोगों को सीएचसी लेकर आए। इनमें सुमन कुमारी पत्नी शैलेंद्र, सतीश कुमार
एवं शैलेंद्र पुत्र सूरजपाल ढाका निवासी हिसार थे।उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।हादसे के शिकार लोगों ने बताया कि वे जयपुर से सीकर की ओर आ रहे थे।बधाला की ढाणी के पास कोहरे के कारण उन्हें घुमाव दिखाई नहीं दिया और कार फोरलेन पिलर से टकरा गई।