पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रींगस में गुरुवार रात व्यापारी पर हमला कर लूटने का मामला, जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों को

रींगस में गुरुवार रात व्यापारी पर हमला कर लूटने का मामला, जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों को लोगों ने दी चेतावनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रींगस. मौके पर जांच के लिए थाना प्रभारी शायरसिंह पलसानियां के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बोदूराम कुमावत, पार्षद विक्रमसिंह झाला, ब्रह्मïप्रकाश काबरा, भाजपा नेता राकेश शर्मा, सुभाष बावड़ीवाला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, मालीराम शर्मा सहित अनेक लोगों ने पुलिस थाना प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था व लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

लोगों ने इसके लिए 10 दिन का समय दिया है। इस अवधि में आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आए तो दुकानदार व कस्बेवासी आंदोलन करेंगे। थाना प्रभारी पलसानियां ने लोगों को आश्वासन दिया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।