पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनीमकाथाना/ पाटन. गांव न्यौराणा के साथ लगती ढाणी बेठड़वाली के एक मकान में खाद्य सुरक्षा स्कीम की छिपाकर रखी गई अनाज से भरी 172 बोरियां पुलिस व रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बरामद की गई हैं। टीम ने कई राशन डीलरों की दुकानों पर छापे मारे और बरामद बोरियों को जब्त करते हुए तीन दुकानों को सीज कर दिया। गांव रामपुरा बेगा की नांगल में ग्रामीणों को खाद्य सुरक्षा का अनाज नहीं मिला। उन्होंने पता किया तो सामने आया कि डीलर ने ढाणी बेठड़वाली में अनाज छुपाया है। उन्होंने जानकारी पुलिस व रसद विभाग के अधिकारियों को दी गई।
मौके पर पहुंची टीम ने जब हनुमान बलाई का खाली मकान खुलवाया तो उसमें हरियाणा के बारदाने में भरा गेहूं रखा हुआ था। प्रवर्तन निरीक्षक सुनीता शर्मा ने बोरियों में भरे अनाज को ट्रक में भरकर एफसीआई के सुपुर्द कर दिया। शर्मा के अनुसार यह अनाज राशन डीलर अलीम खान ने छिपाकर रखा था। हनुमान बलाई डीलर के पास काम करता है। उसी ने यह बताया है। करीब 20 दिनों से दो कमरों में यह अनाज रखा हुआ था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.