पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट कर नकदी व गाड़ी छीनी

मारपीट कर नकदी व गाड़ी छीनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. पूनिया कॉलोनी में डालमास ((लक्ष्मणगढ़)) डेरा के एक महाराज के साथ मारपीट कर नकदी व गाड़ी छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया। मामले में एक आरोपी फरार हो गया।
एएसआई महावीरसिंह बीका के अनुसार डालमास ((लक्ष्मणगढ़)) डेरा के महाराज जगदीश पुत्र हारूराम जाट ने रिपोर्ट दी थी कि उसके डेरे में गीतागिरी निवासी पूनिया कॉलोनी, चूरू सेवा का काम देखती है। उसने डेरे में सेवा के लिए एक लड़के को रखे जाने की चर्चा की, तो गीतागिरी ने उसे चूरू अपनी बेटी बुलकेश और दामाद संदीप जाट के पास भेजा। वह 21 जनवरी को गाड़ी लेकर पूनिया कॉलोनी स्थित उनके घर आया। घर आने के बाद बुलकेश और संदीप ने उसके साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी, 43 हजार रुपए नकद, चांदी की अंगूठियां छीन ली और बंधक बनाए रखा। दो दिन बाद गीतागिरी आई, तो उक्त तीनों ने उससे दो खाली स्टांप पर हस्ताक्षर करवाने चाहे। उसने इनकार कर दिया, तो उक्त तीनों आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे लक्ष्मणगढ़ की ट्रेन में बिठा दिया। लक्ष्मणगढ़ से वह अपने डेरे गया, तो पता चला कि गीतागिरी उसके डेरे से करीब दो लाख रुपए का सामान भी ले गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शनिवार को आरोपी गीतागिरी व उसकी बेटी बुलकेश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। मामले का आरोपी संदीप जाट फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।