दो करोड़ 26 लाख के चेक वितरित
श्रीमाधोपुर. पंचायत समिति परिसर श्रीमाधोपुर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वितरण शिविर का आयोजन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एसआर मीणा थे। कार्यक्रम में स्थानीय आठ शाखाओं ने भाग लिया। शिविर में आठ शाखाओं द्वारा 126 ऋणियों को दो करोड़ 26 लाख के ऋण स्वीकृत व वितरित किए गए।
जिला ईंट-भट्टा मजदूर यूनियन की बैठक(( श्रीमाधोपुर)). कस्बे के मानपुरिया फाटक के पास सीकर जिला ईंट-भट्टा मजदूर यूनियन की बैठक शनिवार को शंकरलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव गणपतलाल के अनुसार बैठक में नई सीजन का मांग पत्र पेश किया गया। मांग पत्र के बारे में मजदूरों को बताया गया कि मांग पत्र श्रम विभाग में सौंपा गया है।इस पर वार्ता 28 जनवरी को होनी है। आगामी बैठक 30 जनवरी को होगी।