पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर महिला से मारपीट व ज्यादती का प्रयास

घर में घुसकर महिला से मारपीट व ज्यादती का प्रयास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रींगस. ग्राम महरोली निवासी 35 वर्षीय महिला ने न्यायालय से इस्तगासा पेशकर मारपीट व ज्यादती के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पिछले वर्ष 13 दिसंबर को उसका पति बाहर व बच्चे स्कूल गए हुए थे। इस दौरान ताराचंद पुत्र मांगूराम माली निवासी ढाणी जोशियों वाली तन महरोली उसके घर पर आया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा ज्यादती का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थड़ी का ताला तोड़कर चोरी

रींगस. पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सौंथलिया में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित थड़ी का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर व साबुन आदि ले गए। सौथलियां निवासी ने बताया कि उसकी ग्राम के चौक में थड़ी है। उसमें चोरी हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया।