पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस से गिरने पर पुलिस जवान की मौत

बस से गिरने पर पुलिस जवान की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीमकाथाना. झालावाड़ में तैनात नीमकाथाना के पुलिस जवान की सोमवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान नाथा की नांगल से जयपुर जाने के लिए निजी बस में सवार हुआ था। नीमकाथाना गोशाला के पास बस से गिरने से मौत हो गई। विजयपाल यादव पुत्र सांवलराम यादव राजस्थान पुलिस में झालावाड़ जिले के कामखेड़ा पुलिस थाने में तैनात था। वह जयपुर में नाक का ऑपरेशन कराने के लिए बस से रवाना हुआ था।

गोशाला के पास बस ड्राइवर चारे से भरी पिक-अप गाड़ी को क्रॉस करते वक्त संतुलन खो बैठा। इससे बस के दरवाजे में खड़ा विजयपाल नीचे गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आस-पास के लोग उसे राजकीय कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे जयपुर रैफर किया गया, लेकिन चला के पास रास्ते में ही विजयपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीएम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी।

हादसे के बाद निजी बस व पिक-अप गाड़ी के ड्राइवर गाडिय़ों को भगा ले गए। लोगों ने पिक-अप गाड़ी को बाइक से पीछा कर कुछ दूरी के बाद पकड़ा। इस दौरान ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। निजी चालक गाड़ी को जयपुर ले गया। उसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। विजयपाल 2008 में पुलिस में भर्ती हुआ था। पिछले 15 दिन से वह अवकाश पर गांव आया हुआ था। जवान की पत्नी ऋतु खेतड़ी में माधोगढ़ के पास सरकारी स्कूल में शिक्षक है। दोपहर बाद नाथा की नांगल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

कैंपर व बोलेरो भिड़ंत में दो की मौत

रविवार सुबह मंढ़ोली के पास ट्रक-कैंपर व बोलेरो की भिडं़त में दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कैंपर गाड़ी में सवार होकर खेतड़ी की तरफ जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे ट्रक से हुई भिडं़त में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे में कुशलावाली ढाणी निवासी नीरज (20) पुत्र उमरराव, रूपाका वास चिंचड़ोली तहसील खेतड़ी निवासी रमेश (30) पुत्र रिछपाल जाट की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों का पीएम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी हैं। कैंपर, बोलेरो व ट्रक को जब्त कर जांच की जा रही है।

ट्रेन से कटने पर युवक की मौत

सदर थाना क्षेत्र में मावंडा आरएस में रविवार को ट्रेन से कटने पर युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक मावंडा कला निवासी फूलचंद (22) पुत्र जगदीश कुमावत कुछ दिनों से बीमार था। मानसिक परेशानी के कारण वह घर से निकलकर मावंडा रेलवे स्टेशन पहुंच गया। कुछ दूरी के बाद वह सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।