पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब बेचते दो पकड़े

अवैध शराब बेचते दो पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस. पुलिस ने ड्राई-डे पर लांपुवा व चौमूं-पुरोहितान में दो जनों को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर उनसे 70 देशी शराब के पव्वे बरामद किए। पुलिस ने बताया कि गोपाल निवासी चौमूं-पुरोहितान में अवैध रूप से शराब बेच रहा था। उसे गिरफ्तार कर 35 पव्वे देशी शराब जब्त की गई। इसी तरह लांपुवा में गजानंद सेवा सदन के पास लीलाराम निवासी ढाणी नारावाली तन पृथ्वीपुरा थाना श्रीमाधोपुर को गिरफ्तार कर 35 पव्वे देशी शराब के बरामद किए गए।
मारपीट कर रुपए छीने
थोई. ढाणी नाकावाली तन खिरोटी निवासी देशराज गुर्जर ने मारपीट कर रुपए छीनने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि देशराज ने मामला दर्ज कराया है कि वह अपनी पिकअप गाड़ी चीपलाटा में खड़ी कर रात को घर जा रहा था। नदी में सकराय से थोड़ी दूर दिनेश,अनिल, बाबूलाल, संदीप, अशोक योगी निवासी सकराय चीपलाटा ने उससे मारपीट की और 20 हजार रुपए छीन लिए।