पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा ने लगाया शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप

छात्रा ने लगाया शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मणगढ़. राजकीय सावित्री बालिका सीनियर स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना शनिवार की है। सूत्रों के अनुसार छात्रा ने शिक्षक पर आरोप लगाया है कि शनिवार को उसने कॉपी देने के बहाने उसे स्कूल के कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत की।

छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। रविवार को परिजन स्कूल पहुंचे। छात्रा के परिजनों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी शिक्षक वहां से भाग निकला। आक्रोशित महिलाएं समझाइश करने का प्रयास कर रही स्कूल की अध्यापिकाओं के साथ भी धक्कामुक्की पर उतर आई। छात्रा ने लिखित शिकायत प्राचार्य से की है।