पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंबुलेंस व ट्रैक्टर में भिड़ंत में शहर कोतवाल घायल

एंबुलेंस व ट्रैक्टर में भिड़ंत में शहर कोतवाल घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसाना. पुलिस थाना रानोली के अंतर्गत त्रिलोकपुरा स्टैंड के पास रविवार को एंबुलेंस टवेरा व ट्रैक्टर की भिड़ंत से दो जने घायल हो गए। थानाधिकारी इंद्रराज मरोडिय़ा ने बताया कि सीकर जेल में राजू ठेहट पर फायरिंग होने से वह घायल हो गया था। श्री कल्याण अस्पताल सीकर में उपचार के बाद राजू ठेहट को जयपुर रैफर कर दिया गया था। जहां से एंबुलेंस टवेरा में कोतवाल विजय सेहरा व सीकर के विशेष जाब्ते के साथ सीकर से जयपुर इलाज के लिए एसएमएस भेजा गया। टवेरा ज्यों ही रानोली पुलिया से त्रिलोकपुरा स्टैंड की तरफ बढ़ रही थी सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली आ जाने व मोड़ की वजह से किसी को दिखाई नहीं दिया और टक्कर से घायल राजू ठेहट व कोतवाल के हल्की चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे वाहन से राजू ठेहट को जयपुर भिजवाया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया।



राजू ठेहट को जयपुर ले जा रही थी एंबुलेंस