- Hindi News
- गोवटी के युवक की बाड़मेर में सड़क दुर्घटना में मौत
गोवटी के युवक की बाड़मेर में सड़क दुर्घटना में मौत
पलसाना. गोवटी निवासी सरदार ((30)) पुत्र दूलाराम बाड़मेर में टाइल्स का काम करता था, जहां सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। शव सोमवार देर रात पलसाना पहुंचा, जहां से सुबह गोवटी लेकर गए। शव पहुंचते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। सरदार पिछले दिनों परिवार में छुछक कार्यक्रम में नहीं आया। क्योंकि पांच फरवरी को उसकी भतीजी की शादी है। वह उसी में आने वाला था। वह तीन बच्चों का पिता था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।