पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई में लापरवाही पर ईओ व कनिष्ठ अभियंता को मिलेगा नोटिस

सफाई में लापरवाही पर ईओ व कनिष्ठ अभियंता को मिलेगा नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. सफाई अभियान को लेकर अफसर गंभीर नहीं हैं। विकास अधिकारियों की बैठक में सफाई कार्य में लापरवाही बरतने व सरकार के निर्देशों की अवहेलना पर धोद के कनिष्ठ अभियंता, नीमकाथाना व फतेहपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा। कलेक्टर एसएस सोहता ने कहा कि इंदिरा आवास योजना में लाभार्थियों को समय पर किस्त का भुगतान हो तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि जो ग्राम सेवक कैश बुक पूर्ण नहीं करें, उसे चार्जशीट थमाएं। जिला एवं उपखंड स्तर पर जिस दिन बैठक आयोजित की जाए, उस दिन अधिकारी बिना कलेक्टर की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ें।