- Hindi News
- नहीं पहुंचा डीलर, जांच के बाद दुकान फिर सीज
नहीं पहुंचा डीलर, जांच के बाद दुकान फिर सीज
पाटन. चार दिन पहले पुलिस व रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सीज की गई दलपतपुरा गांव की राशन दुकान की मंगलवार को सीकर से पहुंची टीम ने जांच की। रसद विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन पाबंद करने के बावजूद डीलर दुकान पर नहीं पहुंचा। टीम ने सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में दुकान खोलकर उसमें रखे अनाज की जांच की और वापस दुकान को सीज कर दिया। जांच के दौरान दुकान मे गेहूं के 63 कट्टे और केरोसिन के 12 खाली ड्रम मिले। दुकान में स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने से यह तय नहीं हो सका कि डीलर ने कितना गेहूं वितरित किया है। टीम मे श्रीमाधोपुर ईआई सुनीता शर्मा और धोद ईआई इंद्रपाल मीणा शामिल रहे। जांच के दौरान ग्राम पंचायत दलपतपुरा के सरपंच कैलाश गुर्जर ने बताया कि डीलर की ओर से पंचायत को वितरण और स्टॉक के बारे में कभी कोई सूचना नहीं दी। इस पर टीम ने सरपंच के जांच रिपोर्ट में दर्ज किए गए हैं। शनिवार को पुलिस व रसद विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए गांव न्यौराणा के साथ लगती ढाणी बेठड़वाली के एक मकान में खाद्य सुरक्षा स्कीम की छिपाकर रखी गई अनाज से भरी 172 बोरियां बरामद की। इसके अलावा तीन दुकानों को सीज किया गया।