दो बाइक भिड़ी, दो घायल, एक रैफर
दो बाइक भिड़ी, दो घायल, एक रैफर
श्रीमाधोपुर. रींगस मार्ग पर मंगलवार शाम को दो बाइक की भिडं़त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को निजी वाहन से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से एक को जयपुर रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक ढाणी गंगासागर तन विजयपुरा निवासी 30 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र प्रभातीलाल जाट व तथा बागरियावास निवासी 28 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र गंगाराम जाट बाइक पर सवार होकर आमने-सामने से आ रहे थे कि दोनों बाइक भिड़ गई।