पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में शैक्षिक माहौल बनाने में सहयोग करें

कॉलेज में शैक्षिक माहौल बनाने में सहयोग करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नीमकाथाना
राजकीय एसएनकेपी पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन हुआ। दयाराम
चाहर मुख्य अतिथि रहे, वहीं अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. जेके सैनी
ने की।
छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीतसिंह कुड़ी के कार्यालय का उनकी मां छोटीदेवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सैनी ने छात्रों को छात्रसंघ के महत्व एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया। समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत कुड़ी, रवि कुड़ी, राजकीय महिला कॉलेज की पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष सुमन सामोता, जोधराज ढिलाण, धर्मपाल नटवाडिया सहित कई लोग शामिल हुए। अतिथियों ने छात्रों से कॉलेज कैंपस में शैक्षिक माहौल बनाने में कॉलेज प्रशासन का सहयोग करने पर जोर दिया।
समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम को देखते हुए कॉलेज कैंपस में भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया।