पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीज रेंट की वसूली करने के निर्देश

लीज रेंट की वसूली करने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. रीको पलसाना में फायर बिग्रेड उपलब्ध कराने के लिए रीको एमडी को पत्र लिखा जाएगा। राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने लीज रेंट की वसूली तय समय सीमा में करते हुए औद्योगिक आवंटन के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हर्ष पर्वत पर लीज औद्योगिक आवंटन की वसूली सात फरवरी तक करने एवं कन्वर्जन के मामलों में सभी तहसीलदारों को वसूली 15 फरवरी तक करवाने के निर्देश भी दिए। खंडेला एवं सीकर की अचल संपत्तियों की रिपोर्ट भी तैयार होगी। कलेक्टर ने विभागीय जांच और पेंशन के प्रकरणों का निस्तारण करते हुए नौ हजार 200 पासबुकों का वितरण करने के निर्देश दिए।