- Hindi News
- रसोई गैस उपभोक्ताओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रसोई गैस उपभोक्ताओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रींगस. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के 38वे स्थापना दिवस पर रीगस गैस एजेंसी पर आयोजित संगोष्ठी में रसोई गैस उपभोक्ताओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। आठ दिवसीय कार्यक्रम में सुरक्षा संगोष्ठी, फ्री हाल्ट प्लेट निरीक्षण, चित्रकला प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। विधायक झाबर सिंह खर्रा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष तनसुख कुमावत, एजेंसी संचालक पवन शर्मा, अजय शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।