- Hindi News
- विधायक ने विधानसभा में की मुआवजे की मांग
विधायक ने विधानसभा में की मुआवजे की मांग
सीकर. खंडेला विधायक बंशीधर बाजिया ने खंडेला क्षेत्र में शीतलहर से फसलों में हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा देने की मांग विधानसभा में उठाई है। उन्होंने नियम 295 के तहत बोलते हुए कहा कि खंडेला क्षेत्र में सरसों व जौ की फसल काफी खराब हो चुकी है। इसलिए जल्द ही गिरदावरी कराकर सात दिन में किसानों को मुआवजा दिया जाए।