पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट्स ने किया राजस्थान टीम का नेतृत्व

स्काउट्स ने किया राजस्थान टीम का नेतृत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसाना. भारत स्काउट-गाइड नेशनल हैडक्वार्टर नई दिल्ली द्वारा गढ़पुरी में आयोजित जजिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पलसाना के स्काउट्स ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभारी कमिश्नर झाबरमल भावरिया ने बताया कि स्थानीय संघ पलसाना की संस्कार सीनियर स्कूल के आर्यन, ऋषि शर्मा, रवि शर्मा, कृष्णकांत, विष्णु, सतवीरसिंह, मुकेश कुमार जाट, झूंथाराम, सचिव पीके शर्मा को भेजा गया। वहां 20 से 24 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता कैंप क्राफ्ट, ध्वज शिष्टाचार, कैंप फायर, मैपिंग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैक वुड्स कुकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय रहे। भारत स्काउट-गाइड नई दिल्ली के डायरेक्टर व प्रतियोगिता इवेंट लीडर द्वारा राजस्थान दल को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व राष्ट्रीय जंबूरी हैदराबाद में भी संस्कार स्कूल के स्काउट ने सीओ सीकर के निर्देशन में गोल्ड मैडल व कास्यं पदक प्राप्त किया था।