पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतत शिक्षा प्रेरकों की कार्यशाला

सतत शिक्षा प्रेरकों की कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर. लोक शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रेरकों की एक दिवसीय कार्यशाला बुधवार को पोद्दार स्कूल में संपन्न हुई। ब्लॉक समन्वयक धन्नाराम मीणा ने बताया कि कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम बीएस मीणा ने की। मुख्य अतिथि जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार लाटा थे। बीईईओ जगदीश प्रसाद शर्मा, ओपी जाखड़, किशोर कृष्णा, प्राचार्य अजय श्रीवास्तव आदि विशिष्ट अतिथि थे। जिला साक्षरता अधिकारी लाटा ने नवप्रेरकों से नवसाक्षर बेसिक परीक्षा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। बलबीरसिंह, जगदीशप्रसाद आलडिय़ा, निर्मला देवी आदि कई लोग उपस्थित थे।