- Hindi News
- होली डे स्पेशल रींगस आगमन पर किया स्वागत
होली डे स्पेशल रींगस आगमन पर किया स्वागत
रींगस. अजमेर से दिल्ली सरायरोहिला के लिए शुरू हुई यात्री रेल गाड़ी होली डे स्पेशल के पहली बार रींगस आगमन पर बुधवार को गाड़ी सहित गार्ड व पायलेट का स्वागत किया गया। कस्बेवासियों ने गाड़ी के इंजन, गार्ड व पायलेट को फूलमालाएं पहनाई। स्टेशन अधीक्षक जीएस मीणा ने बताया कि अजमेर से दिल्ली सरायरोहिला के होलीडे स्पेशल यात्री रेलगाड़ी चलाई गई है। यह गाड़ी 29 जनवरी से 26 मार्च तक हर बुधवार को चलेगी। अजमेर से सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी जो साढ़े सात बजे रींगस व साढ़े 11 बजे दिल्ली सरायरोहिला पहुंचेगी। उसी दिन बुधवार को दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर गाड़ी दिल्ली सरायरोहिला से रवाना होकर शाम सात बजकर 37 मिनट रींगस तथा रात नौ बजकर 21 मिनट पर अजमेर पहुंचेगी।