कार्यशाला में भ्रूण हत्या रोक पर जोर
नीमकाथाना. जेंडर शासन विषयांक पर पंस क्षेत्र की सभी 59 ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिवों की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। उद्घाटन पंस प्रधान चंदादेवी ने किया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी राजूराम सैनी ने जेंडर शासन विषयांक के बारे में बताया। पंचायत प्रसाद अधिकारी कैलाशचंद्र गुर्जर ने कार्यशाला में संभागियों को भ्रूण हत्या रोकने, घरेलू हिंसा, घटते लिंगानुपात, दहेज प्रतिरोध अधिनियम, बाल विवाह, पीसीपीडीएम एक्ट की जानकारी दी। गुर्जर ने बताया कि वर्तमान दौर में महिलाओं को नीति निर्धारण में भागीदार बनाना चाहिए। कार्यशाला के माध्यम से पंचायतीराज व पंचायत क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। कैंप में पंस अधिकारी, सरपंच, सचिव शामिल हुए।