पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य में संस्कृति की झलकगीतों में देशभक्ति की उमंग

नृत्य में संस्कृति की झलकगीतों में देशभक्ति की उमंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नीमकाथाना
डांस, मस्ती व गीतों से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुधवार को राजकीय महिला कॉलेज की छात्राएं झूमती रही। फिल्मी गीतों पर नृत्य करती छात्राओं के साथ ऑडियंस में बैठी स्टूडेंटस ने भी तालियों के जरिए साथ दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ एकल गीतों के साथ हुआ। अवसर था कॉलेज के वार्षिकोत्सव का। इसमें दर्जनों प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया। एकल नृत्य में वर्षा कुमावत ने होठों पर ऐसी बात मैं दबाकर चली आई...गीत पर प्रस्तुत नृत्य पर तालियां बटोरी। प्रियंका ने रुण झुण बाजे... एवं रेणु कुमारी ने राधा तेरी चुनरी... गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं में जोश भरा। रिमिक्स गानों पर प्रस्तुत पूजा, प्रियंका व रेखा के नृत्य को भी दर्शकों ने खूब सराहा। वंदेमातरम... मां तुझे सलाम गानों पर नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने माहौल को देशभक्ति का रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी गीतों पर भी छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। समूह नृत्य में राजस्थानी व हरियाणा रिमिक्स गानों पर छात्राओं ने स्टेज पर पहुंचकर प्रतिभागियों के साथ डांस करना शुरू कर दिया। ग्राउंड पर मौजूद छात्राएं भी इस दौरान झूमती रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्षा पिंकी यादव ने नृत्य की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर कॉलेज कैंपस पर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि गुरुवार को कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।
वंदेमातरम सांस्कृतिक प्रतियोगिता
खाटूश्यामजी. श्री श्याम सांस्कृतिक संस्थान द्वारा बुधवार को जांगिड़ मोहल्ले में वंदेमातरम सांस्कृतिक प्रतियोगिता स्वामी राघवाचार्य के सानिध्य में हुई। महाराज ने कहा कि देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नावां हरीशचंद्र कुमावत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीयता का भाव जागृत करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच आशा पुजारी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्णमल हरनाथका, मदनलाल मीणा, श्यामसुंदर पूनियां, नरेंद्र मीणा, रामगोपाल सीमार, बाबूलाल हांसपुरिया, ओमप्रकाश हरनाथका, अशोक मिश्रा, डॉ. खेताराम कुमावत, महला पब्लिक स्कूल रींगस के प्रधानाचार्य राजीव अरोड़ा व सवाईसिंह शेखावत थे।
वीरांगना का सम्मान: संस्थान की ओर खाटूश्यामजी के शहीद रघुनाथसिंह की वीरांगना किरण कंवर का शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
विजेता पुरस्कृत : प्रतियोगिता में खाटूश्यामजी ग्राम पंचायत के 18 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें श्री श्याम विद्यापीठ स्कूल प्रथम, जया पब्लिक स्कूल द्वितीय व रैनबो चिल्ड्रन एकेडमी तृतीय स्थान पर रही। उन्हें अतिथियों ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में संतोष व्यास रींगस, मदनलाल मीणा डाइट सीकर व विजय शर्मा थे।
रींगस. चौधरी आरआर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच प्रतिभा सम्मान व वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्राचार्य रामनारायण शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का होना जरूरी है। इससे पहले नगर पालिकाध्यक्ष मंजू निठारवाल, रामसहाय कड़वासरा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्रसिंह कड़वासरा, सचिव गायत्री देवी, पूनम सोनी व आरती शर्मा ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थी सौरभ प्रधान, आरती, पूनम आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।