ट्रक पलटने से चालक की मौत
सीकर. फतेहपुर रोड पर सबलपुरा के पास मंगलवार रात ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मीलों की ढाणी मीरण निवासी रामनिवास पुत्र किशनाराम ट्रक लेकर जा रहा था। सबलपुरा के पास ट्रक के सामने अचानक नीलगाय आने के कारण ट्रक पलटी खा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसके अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।