यालसर में किया भामाशाहों का सम्मान
लक्ष्मणगढ़. उपखंड के यालसर ग्राम के रामावि में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि रेखाराम गढ़वाल की अध्यक्षता, गोपीराम जांगिड़ व अतिरिक्त बीईईओ अमरचंद काजला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में गांव के स्कूल में पांच हजार से अधिक राशि की सहायता देने वाले 20 भामाशाहों को शॉल,श्रीफल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन राजेश कुमार शर्मा व शिवपालसिंह भूरिया ने किया।