पैक्स निदेशकों का प्रशिक्षण शिविर
नीमकाथाना. राजस्थान राज्य सहकारी संघ जयपुर द्वारा सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना सीकर के सहयोग से नीमकाथाना के क्रय विक्रय सहकारी समिति में पैक्स के निदेशकों का प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में पैक्स विकास के लिए बिजनेस के डाइवर्जन पर जोर दिया गया। सहकारिता आंदोलन को सफल करने के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से मिनी बैंक व सुपर मार्केट शुरू होंगे। केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक महेंद्र गुप्ता ने कहा कि समितियों को लाभ में लाकर लाभांश का वितरण कार्य किया जाना चाहिए। परियोजना अधिकारी चौधरी मेहताबसिंह ने सहकारिता के नवाचारों की जानकारी दी। । प्रशिक्षण का संचालन हनुमानप्रसाद ने किया। क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष सांवलराम यादव ने प्रशिक्षण में पहुंचे लोगों को योजनाओं के बारे में बताते हुए आभार जताया। कैंप में सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।