शहीद मुश्ताक खां कप का समापन आज
लक्ष्मणगढ़.उपखंड मुख्यालय के जाजोद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चल रहे शहीद मुश्ताक खां मेमोरियल क्रिकेट कप का फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। आयोजन समिति के मुबारिक खां ने बताया कि हवेली क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को पूनणी ने सोळा, सालासर ए ने रोलसाहबसर, जाजोद ए ने मंगलूणा, राजास ने हवेली क्लब जाजोद को, पूनणी ने आईसीसी जाजोद को हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को फाइनल मुकाबलों के बाद होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में जिला प्रमुख रीटासिंह व विधायक गोङ्क्षवदसिंह डोटासरा बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
महला रेजिडेंशियल स्कूल के छात्रों का श्रेष्ठ प्रदर्शन ((रींगस)). नेशनल सेंटर फार फाइनेंशियल एजूकेशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय नेशनल फाइनेंशियल लिट्रेसी एसेसमेंट टेस्ट के परिणाम में महला रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। संस्थान के सचिव विशाल महला व प्राचार्य आरके अरोड़ा ने बताया कि रीनूसिंह, धर्मपाल व विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में 81 विद्यार्थियों ने एसेसमेंट टेस्ट में भाग लिया। इनमें 18 ने मैरिट सूची में नाम दर्ज कराया।