निरीक्षण के लिए नहीं आए डीआरएम
रींगस. उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए नहीं आए। अचानक सूचना मिली की उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया है। दुबारा समय निर्धारित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जीएम के निरीक्षण से पूर्व डीआरएम ने निरीक्षण का समय निर्धारित किया था, लेकिन कार्यक्रम निरस्त हो गया। रेलवे स्टेशन पर सफाई आदि की व्यवस्थाएं कर अधिकारी व कर्मचारी सुबह से मुस्तैद नजर आए।