शिक्षक पर हमले का आरोपी रिमांड पर
पलसाना. रानोली पुलिस थाना क्षेत्र के पलसाना में शिक्षक पर हमला करने वाले आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर सौंपा गया। पुलिस ने बताया कि रवि खटीक निवासी बाय हाल निवासी दिल्ली को छेड़छाड़ करने पर समझाने तथा उलाहना देने गए शिक्षक पर चाकू से वार कर दिया था।