शादी में मारपीट, मामला दर्ज
रींगस. ग्राम गढ़ी ((सरगोठ)) में हुई मारपीट का बुधवार को मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस ने बताया कि पूरणसिंह निवासी गढ़ी ((सरगोठ)) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 जनवरी को शेरसिंह की पुत्री की शादी थी। वे लोग उनके घर गए हुए थे, जहां घासीसिंह, घीसूसिंह, दशरथ, करण, विक्रम, उच्छव कंवर, समंदर कंवर व मंजू आदि ने उनके साथ मारपीट की। इससे उसे व श्यामसिंह तथा महिपाल आदि को चोटें आई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।