पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर नियमों की सीख, दूसरी ओर जोखिमभरा सफर

इधर नियमों की सीख, दूसरी ओर जोखिमभरा सफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोसल. जिन स्कूली बच्चों को कुछ देर पहले यातायात नियमों की पालना करने की सलाह दी गई, उन्हें थोड़ी देर बाद ही निजी स्कूल प्रबंधक यातायात नियमों को ताक में रखकर स्कूली वाहनों में ढोते नजर आए। लोसल क्षेत्र के सिंगरावट गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को निजी एवं सरकारी स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी व नियमों की पालना की जानकार देने के उद्देश्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीकर ग्रामीण डिप्टी सीमा हिंगोनिया ने स्थानीय पुलिस एवं शिक्षण संस्थान संचालकों व शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनकी पालना करने की सलाह देते हुए शपथ दिलाई। बावजूद इसके कुछ देर बाद ही सिंगरावट गांव के निजी स्कूलों द्वारा यातायात नियमों को ताक में रखकर मनमाने ढंग से बच्चों को ठूंस-ठूंस कर लोडिंग पिकअप से ढोया गया। ज्यादा कमाई के प्रयास में मानकों को दरकिनार कर अवैध ढंग से वाहन का संचालन कर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह निजी स्कूल संचालित हैं।
इन स्कूलों के संचालक बच्चों को लाने ले जाने की सुविधा व तमाम व्यवस्थाओं का भरोसा देकर अभिभावकों से मोटी फीस वसूलने के साथ बच्चों का प्रवेश कराते हैं। इसके बाद मानक विहीन मैजिक, पिकअप, वैन व टेंपो आदि खटारा वाहनों से बच्चों को लाया ले जाया जाता है। ऐसे मेें बच्चों की जान खतरे में रहती है।