पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़. घस्सू स्थित मोहिनी देवी गोयनका महिला महाविद्यालय में गुरुवार को शैक्षणिक व कॅरिअर काउंसिलिंग सेमिनार का उद्घाटन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीसी शुक्ला ने बताया कि संस्था संचालक एसएस गोयनका, सचिव शंकर गोयनका व एसडीएम प्रकाशचंद्र चौधरी ने प्रदर्शनी व सेमिनार का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने शेयर मार्केट, बैंक प्रणाली सहित अन्य विषयों पर मॉडल्स व प्रोजेक्ट बनाकर प्रतिभा दिखाई। शंकर गोयनका ने टी-बेग्स के जरिए नेतृत्व गुणों पर व्याख्यान दिया। व्याख्याता प्रियंका जोशी ने पनलावा, डूडवा व लक्ष्मणगढ़ की विभिन्न स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्राओं को कैरियर संबंधी उपयोगी जानकारी दी।संचालन सविता सिंह ने किया।
असहायों के लिए राशि एकत्रित की
लक्ष्मणगढ़. गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने असहायों की सहायता के लिए एक लाख 30 हजार छह सौ 88 रुपए एकत्रित किए हैं।
प्राचार्य डॉ. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के सहयोग से एकत्रित उक्त राशि गुरुवार को संस्थान के सचिव शंकर गोयनका की मौजूदगी में हेल्पेज इंडिया के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।




सेमिनार में दी कॅरिअर संबंधी जानकारी