पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजास ने जीता शहीद मुश्ताक क्रिकेट कप

राजास ने जीता शहीद मुश्ताक क्रिकेट कप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़. उपखंड के जाजोद ग्राम में चल रही शहीद मुश्ताक खां स्मृति क्रिकेट राजास ने जीत ली। आयोजन से जुड़े इमरान खान व रोशन खान ने बताया कि हवेली क्लब व नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में राजास ने रोमांचक मुकाबले में पूनणी की टीम को एक रन से हराकर कर खिताब पर कब्जा किया। सलीम को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डॉ. रीटासिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए मैदान की चारदीवारी बनवाने की घोषणा की। इस अवसर पर सरपंच लियाकत अली व पूर्व सरपंच लियाकत खां सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।