पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी महिला कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह

मोदी महिला कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. राजकीय कमला मोदी महिला कॉलेज में गुरुवार को विधायक प्रेमसिंह बाजौर के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बाजौर ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩा चाहिए। बिना लक्ष्य के सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। ऐसे में छात्राओं को शिक्षा के साथ आगे बढऩे के लिए लक्ष्य तय करना होगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्राओं की समस्याओं के लिए हमेशा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, पूर्व कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रो. केआर सिलोलिया, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रतिराम वर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र सोमानी, छात्रसंघ अध्यक्ष पिंकी यादव सहित कई अतिथि शामिल हुए। समारोह में शिवानी परमार, वर्षा चेजारा, प्रिया खंडेलवाल, सुनीता सामरिया, गायत्री सैनी व आशु सैनी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उपप्राचार्य रतनलाल शर्मा ने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। एकल नृत्य में शिवानी परमार व वर्षा चेजारा को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर पुरस्कार दिया गया। गायत्री सैनी को एकल नृत्य में दूसरा स्थान दिया गया। गायत्री सैनी व सुनीता सामरिया को सामूहिक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रिया खंडेलवाल को एकल गायन में प्रथम एवं संजू वर्मा को दूसरा स्थान दिया गया। अनिता व ऋतु कंवर को सामूहिक गायन में प्रथम एवं सुनीता सामरिया, गायत्री सैनी व ऊषा सैनी को दूसरा स्थान दिया गया। सामूहिक नृत्य में रीना कुमावत, निर्मल कुमावत, बबली कुमावत, ममता कुमावत व सरला सैनी को दूसरा स्थान दिया गया। इसके अलावा खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विजेता रहने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार दिया गया।