पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेट कॉरिडोर के लिए जमीन खाली कराने पर भड़के किसान

फ्रेट कॉरिडोर के लिए जमीन खाली कराने पर भड़के किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. फ्रेट कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होने के बाद खेत खाली कराने पर किसान भड़क गए। खेतों में फसलें होने से किसानों को परेशानी हो रही है। मावंडा क्षेत्र में खेत में रेलवे कंपनी द्वारा जेसीबी चलाने के विरोध में गुरुवार को डाबला रोड जाम कर किसानों ने विरोध दर्ज कराया। सूचना पर सदर एसएचओ सदीक खां ने मौके पर पहुंचकर समझाकर करीब दो घंटे बाद रास्ता खुलवाया। गांव के रोहिताशसिंह ने बताया कि खेतों में फसल को जेसीबी से खराब कर जमीन खाली कराने पर किसानों ने विरोध किया। प्रदर्शन में गौरव सेनानी संगठन, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम सदर एसएचओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि खेतों में फसल रहने तक खेतों को खाली नहीं कराया जाना चाहिए। किसानों को खेत खाली करने के लिए डेढ़ महीने का समय दिया जाना चाहिए।