पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक की मौत

चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक की मौत, गैंगमैन ने दी थाने में सूचना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीमाधोपुर. ग्राम जोरावरनगर के पास स्थित रेलवे फाटक नं. 91 के पास बुधवार रात को नीमकाथाना की ओर से आ रही चलती ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास में गिरने पर युवक की मौत हो गई। घटना का पता गुरुवार सुबह ल, जब रेलवे कर्मचारियों की नजर ट्रैक के पास पड़े शव पर पड़ी। थाना प्रभारी राजकुमार मीणा के अनुसार मृतक की शिनाख्त नालोट निवासी 27 वर्षीय राकेश पुत्र मूलचंद वर्मा के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि राकेश बुधवार को घर से थोई मजदूरी के लिए गया हुआ था। अंदेशा है कि बुधवार रात को वह कांवट रेलवे स्टेशन से अपने गांव के लिए ट्रेन में बैठकर आया था तथा गांव नजदीक आने पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गिरने से उसकी मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े तीन बजे रेलवे ट्रैक के पास रेलवे के गैंगमैन ने शव देखकर थोई थाने में सूचना दी। इस पर कांवट पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने श्रीमाधोपुर पुलिस थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। शव श्रीमाधोपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

अवैध शराब जब्त

रींगस. पुलिस ने गुरुवार को महरोली ग्राम के अरनियां सड़क मार्ग पर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक जने को गिरफ्तार किया। मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश कुमार निवासी महरोली अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इस पर राकेश को गिरफ्तार कर उससे 40 पव्वे देशी शराब के बरामद किए।

मारपीट कर रुपए छीने

थोई. जुगलपुरा निवासी महादेव मीणा ने मारपीट कर रुपए छीनकर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार घासीराम अपने छोटे भाई के लड़के संजय व कालू के साथ श्रीमाधोपुर से घरेलू सामान लेकर पिकअप से गांव आ रहा था। इस दौरान सफेद रंग की बोलेरो सामने से आई और उनकी गाड़ी रुकवाई। गाड़ी से नीचे उतरकर मारपीट करने लगे। आरोपी करीब सात-आठ लोग थे। उन्होंने पिकअप की तलाशी ली और गाड़ी में रखा हैंड बैग ले गए। उसमें 30 हजार छह सौ रुपए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।