छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक एपीओ
लक्ष्मणगढ़. छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत करने के आरोपी शिक्षक को एपीओ कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय बालिका स्कूल के अध्यापक महेंद्र भास्कर को एपीओ करने के आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश चलका द्वारा जारी आदेश के अनुसार एपीओ किए गए शिक्षक का मुख्यालय राजकीय स्कूल चूड़ोली-खाखोली रखा गया है। गौरतलब है कि 25 जनवरी को स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा ने अध्यापक पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर छात्रा के परिजन गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल में पहुंच गए और घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था।