शिक्षकों ने की बीईईओ से वार्ता
फतेहपुर. शिक्षकों की समस्याओं के लिए शिक्षक संघ की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से वार्ता हुई। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत गुट की स्थानीय शाखा के मंत्री नंदकिशोर जाखड़ ने बताया कि शिक्षकों की कार्य विभाजन, सेवा पुस्तिका सहित विभिन्न समस्याओं के लिए शिक्षकों ने बीईईओ जगदीश प्रसाद शर्मा से गुरुवार को वार्ता हुई। इसमें सभी समस्याओं का शीघ्र्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष विद्याधर भास्कर, हंसराज पूनियां, केशरदेव महला, रामस्वरूप हुड्डा, शशिकांत सहित अनेक शिक्षकों ने वार्ता में भाग लिया।