- Hindi News
- जिले में दो सरपंच व पांच वार्ड पंचों के होंगे उप चुनाव
जिले में दो सरपंच व पांच वार्ड पंचों के होंगे उप चुनाव
सीकर. जिले में सरपंच पद के दो तथा विभिन्न पंचायतों में वार्ड पंचों के पांच रिक्त पदों के लिए उप चुनाव 14 फरवरी को होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सरपंच पद के लिए राणोली व किरड़ोली ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। फतेहपुर की नयाबास ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6, लक्ष्मणगढ़ की खुड़ी बड़ी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10, धोद की रसीदपुरा के वार्ड संख्या एक, खंडेला की बासड़ी के वार्ड संख्या एक, नीमकाथाना की रायपुर पाटन वार्ड संख्या चार में पंच के उपचुनाव होंगे। प्रत्याशी 13 फरवरी को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।