पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

सीवरेज के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर. कस्बे में चल रही सीवरेज योजना में लापरवाही के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
तहसील अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि कस्बे में चल रही सीवरेज परियोजना में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं, निर्माण कार्य को कई स्थानों पर अकारण बंद कर रखा है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। निर्माण कार्यों के दौरान तोड़ी गई सड़कों को दोबारा नहीं बनाया जा रहा है। मोर्चे के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिन में समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।