पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस ऑपरेटर व छात्रों का समझौता, आज से चलेगी बस

बस ऑपरेटर व छात्रों का समझौता, आज से चलेगी बस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीरमाना
राजियासर-श्रीविजयनगर सड़क मार्ग पर चलने वाली निजी बस के ऑपरेटर व स्कूली छात्रों के बीच किराए को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को समझौते के बाद समाप्त हो गया। समझौता वार्ता के अनुसार स्कूली छात्रों के लिए किराया तय किया गया है। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुरा से श्रीविजयनगर जाने वाले छात्र को पांच रुपए व छात्रा को तीन रुपए देने होंगे साथ ही स्कूली पास दिखाना जरूरी होगा। वहीं स्कूली छात्र यदि बीरमाना जा रहे हैं तो नियमानुसार किराया देना पड़ेगा। समझौता वार्ता के बाद दोनों पक्षों की सहमति से बस संचालकों ने गुरुवार से बस का आवागमन शुरू करने पर सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि बस के परिचालक व स्कूली छात्रों के साथ हुए किराया विवाद के बाद छह दिन से बस का आवागमन बंद था। वार्ता में प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के जिला प्रधान साहबराम बेनीवाल, युवा संघ के सतीश शर्मा, रघुनाथपुरा के सरपंच शंकर गिरी, बस संचालक कासम खान, महावीर राव व विजय सहारण आदि मौजूद थे।
हथकढ़ ले जाते एक गिरफ्तार
जैतसर. स्थानीय थाना पुलिस के हवलदार बलवंत सिंह ने मंगलवार शाम को कीकरवाली जोहड़ी से दरबारा राम पुत्र जगसीर राम जाति बावरी को 2 लीटर हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जयप्रकाश बेनीवाल ने बताया कि दरबारा राम पर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।