२० के चालान, १२ वाहन किए सीज
अनूपगढ़. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को पुलिस ने २० वाहनों के चालान किए और १२ वाहनों को सीज किया। इसके अलावा १०० ट्रैक्टर ट्रालियों और ऊंट गाडिय़ों पर रिफलेक्टर लगाए। थानाधिकारी रामचंद्र चौधरी ने रायसिंहनगर चौक पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक हेड कानिस्टेबल और दो कानिस्टेबल को लगाया गया है, जोकि शहर व बाजार में दिनभर ड्यूटी पर रहेंगे।